शिमला-26 अक्टूबर (rhnn) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम सुक्खू के पेट में इंफेक्शन होने के चलते उन्हें अस्पताल लाया गया है। IGMC के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का अल्ट्रासाउंड करवाया गया है। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल है और उनकी हालत भी पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य की जांच की है और सभी रिपोर्ट नार्मल पाई गई हैं। वे अभी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती हैं। उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ऑब्जर्वेशन में उनके कई अन्य टेस्ट भी किए जाएंगे.सीएम सुक्खू की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके समर्थकों और चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया है। उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि राहत भरी बात यह है कि डॉक्टर ने मुख्यमंत्री की तबीयत को पूरी तरह स्थिर बताया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ऑब्जरवेशन में रखने के साथ जरूरी टेस्ट करने के बाद जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
previous post
next post