RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़युवात्मालोकमंच

एचपीयू की हैंडबॉल टीम का कमाल, लगातार दूसरे साल जीता सिल्वर

शिमला, 20 फरवरी 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पुरुष हैंडबॉल टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। यह उपलब्धि 16 से 20 फरवरी तक पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबॉल चैंपियनशिप में हासिल हुई। विश्वविद्यालय की इस सफलता से प्रदेश का नाम खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि एचपीयू शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जिसका परिणाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आ रहा है। इस उपलब्धि पर कुलपति आचार्य महावीर सिंह ने टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि लगातार दूसरे वर्ष सिल्वर मेडल जीतना अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

टीम की सफलता पर डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. संजय शर्मा, विभिन्न महाविद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, हैंडबॉल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों का भी आभार जताया गया। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि से छात्रों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related posts