RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

सुमन रावत बोलीं- खेलों से बनता है अनुशासन, युवा रहें नशे से दूर

शिमला,26 मई 26 (RHNN) : शिलारू सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित जिला शिमला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के अलावा अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की पूर्व निदेशक सुमन रावत मेहता ने खिलाड़ियों को खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 13 और 14 जून को बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। आयोजन में खिलाड़ियों के साथ कोच, शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद रहे।

Related posts