शिमला,26 मई 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश के सार्थक चौहान ने अपनी असाधारण सफलता से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। जेपी मॉर्गन, जो दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय संस्थाओं में से एक है, ने सार्थक को जेपी मॉर्गन असोसिएट ट्रेनिंग के लिए भारत से लंदन, न्यूयॉर्क और अन्य देशों में भेजा है, जहाँ वे सबसे कम उम्र के प्रमोटेड असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट बने हैं।
सार्थक की शुरुआत शिमला के दयानंद पब्लिक स्कूल से हुई, फिर लॉरिएट पब्लिक स्कूल में 11वीं और 12वीं तक पढ़े, और बाद में उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की। उनके पिता श्री कलम सिंह चौहान , नायब तहसीलदार कोटखाई और माता डॉ. किरण कुमारी, सिस्टर निवेदिता गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज आईजीएमसी में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है, जो उनकी इस सफलता के पीछे सबसे बड़े प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।
सार्थक ने दो वर्षों तक लंदन में निवेश बैंकिंग टीम का हिस्सा बनकर काम किया, और अब वे लंदन, न्यूयॉर्क और प्लेनो, टेक्सस में अपने सहकर्मियों के साथ काम करते हैं। यह प्रमोशन उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसमें दुनिया भर के प्रतिभाशाली साथी, ब्राज़ील, अर्जेंटीना, सिंगापुर, चीन, हांगकांग, ताइवान, लग्ज़मबर्ग, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान और अन्य देशों से आए थे, उनके साथ प्रशिक्षण में शामिल हुए। सारा श्रेय उनकी मेहनत, परिवार, और अपने शिक्षकों को जाता है, जिन्होंने उन्हें यहाँ तक पहुँचने में मदद की है।

