शिमला-12अप्रैल (rhnn) : हिमाचल प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री से सहयोग मांगा है। विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शयेर करते हुए लिखा है। आज केंद्रीय खेल वह सूचना प्रसार मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाक़ात कर प्रदेश में “स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर” को मज़बूत करने के लिए उनका सहयोग माँगा। विंटर और वाटर स्पोर्ट्स पर हमारा विशेष ध्यान हैं,उन्होंने हमे पूर्ण समर्थन और सहयोग का विश्वास दिया।
next post