RHNN
Uncategorized ट्रेंडिंग न्यूज़ नारी शक्ति युवात्मा लोकमंच

नगर निगम शिमला चुनाव परिणाम : कांग्रेस 4, BJP 2 सीपीएम 1 सीट जीती

शिमला-04 मई (rhnn) : शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर इंतज़ार खत्म हो गया है। नगर निगम के पहले 7 वार्डों के नतीजे आ गए हैं। जिसमें कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। सूत्रों के अनुसार पहले 7 वार्डों में 4 कांग्रेस, 2बीजेपी ,1 सीपीएम ने बाजी मारी है। भराड़ी वार्ड से भाजपा की मीना चौहान विजयी घोषित की गईं हैं। रुल्दूभट्टा वार्ड से भाजपा की सरोज ठाकुर ने जीत हासिल की है। कैथू वार्ड से कांग्रेस की कांता सुयाल विजयी घोषित की गईं हैं। अनाडेल वार्ड से कांग्रेस ने जीत हासिल की है। समरहिल वार्ड से सीपीआईएम के देवेंद्र विजयी घोषित हुए हैं। टूटू वार्ड से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने जीत हासिल की है। मज्याठ वार्ड से कांग्रेस की अनीता शर्मा विजयी घोषित की गई हैं।

Related posts