शिमला-21 जून (rhnn) : प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस आलाकमान से भेंट का कार्यक्रम है।
इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद खाली पड़े हैं। इन पदों के दावेदारों की सूची लंबी है। इसके अतिरिक्त बोर्डों व निगमों में भी तैनातियां होनी हैं। मंत्रिमंडल में जगह पाने के कुछ दावेदार लगातार आला कमान से मुलाकात कर उनके समक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ कांग्रेस की वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने की स्थिति में पीसीसी चीफ भी बदले जाने की संभावना है।