RHNN
करियरट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के साथ एकमुश्त नियमित किया जाए : सुमन ठाकुर

शिमला 12 अगस्त 2025 (RHNN) : प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की राज्य अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने सोमवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ओकओवर शिमला में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संगठन की विभिन्न मांगों से अवगत करवाते हुए कहा कि कंप्यूटर शिक्षक पिछले पच्चीस वर्षों से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षकों की मांग है कि प्रदेश सरकार सभी कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज करने के साथ एकमुश्त नियमित किया जाए।

सुमन ठाकुर ने बताया कि विभिन्न सरकारी स्कूलों में 1302 कंप्यूटर अध्यापक लगभग 25 वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

Related posts