RHNN
Uncategorizedकिड्स कार्नरट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

छात्रों ने दिखाया नवाचार और पर्यावरण के प्रति जज्बा

शिमला, 22 अप्रैल 26 (RHNN): राजधानी के स्कूलों में इन दिनों शिक्षा के साथ नवाचार और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरस्वती विद्या मंदिर, हिमरश्मि परिसर, विकासनगर में 15 से 21 अप्रैल तक अटल कम्युनिटी वीक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऐप डिजाइन, एआर-वीआर और डिजाइन थिंकिंग जैसे आधुनिक विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नवाचार और तकनीक आधारित सोच विकसित करना रहा।

वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में पृथ्वी दिवस प्रभावशाली ढंग से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कविता, स्लोगन और डिक्लेमेशन प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिक्षकों और प्राचार्यों ने छात्रों को रचनात्मकता, नवाचार और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Related posts