RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़युवात्मालोकमंच

ऑकलैंड हाउस स्कूल के छात्रों ने तिब्बतन मार्केट में चलाया स्वच्छता अभियान

शिमला, 22 अप्रैल 26 (RHNN): विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूथ एनलाइटमेंट सोसायटी द्वारा मॉल रोड, शिमला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑकलैंड हाउस स्कूल (बॉयज़) में कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर चर्चा की गई।

इसके बाद करीब 21 विद्यार्थियों ने ओल्ड तिब्बतन मार्केट क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा एकत्रित किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान में नगर निगम शिमला के सहयोग से उप महापौर, शिक्षक, स्टाफ और संस्था के सदस्य भी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्टेट जनरल सेक्रेटरी तिजेंदर ठाकुर और जिला अध्यक्ष शेहबा चाहन भी मौजूद रहे। आयोजकों ने इसे पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की एक अहम पहल बताया।

Related posts