RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

बस में 6 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, बालूगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिमला, 17 मई 26 (RHNN) : शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामला पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 15 मई को बालूगंज थाना की स्पेशल सेल टीम एनएच-05 पर ख्वारा चौकी क्षेत्र में गश्त, यातायात जांच और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस ने जांच के लिए एक बस को रोका। तलाशी के दौरान बस में सीट पर बैठे युवक के पास मौजूद कैरी बैग से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय संजीव वर्मा निवासी कण्डयाली, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Related posts