RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

रूटस कंट्री स्कूल बागी में जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन।

शिमला,06 जून 26 (RHNN) : शिमला जिला स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन रूटस कंट्री स्कूल बागी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिमला जिला स्विमिंग चैंपियन एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं स्कूल के प्रबंधक सुनील रौहटा द्वारा की गई। जिसमें बतौर मुख्य तिथि हिमाचल प्रदेश के राज्य महासचिव इशान अख्तर एवं राज्य उपाध्यक्ष राकेश वालिया ने शिरकत की। जिला शिमला स्विमिंग चैंपियनशिप में जिला शिमला के विभिन्न ब्लॉकों के लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य महासचिव इशान अख्तर ने कहा कि युवा देश का भविष्य है पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बजट कर भाग ले।

एसोसिएशन हिमाचल के खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय ,राष्ट्रीय स्तरीय एवं ओलंपिक स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। राज्य उपाध्यक्ष राकेश वलिया ने बताया कि जिला शिमला स्विमिंग चैंपियनशिप में बेहतरीन खिलाड़ी जुलाई माह के द्वितीय सप्ताह में सोलन में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। चैंपियनशिप में 50 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक में अक्षिता प्रथम, मनप्रीत कौर द्वितीय, 200 मीटर फ्रीस्टाइल में अरदास प्रथम ,मेल्विन द्वितीय सोनम तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में नव्या वर्मा प्रथम ,अन्वी चौहान द्वितीय स्थान पर रहे।

50 मी बैक स्ट्रोक में अवनी ठाकुरदास प्रथम ,पीहू कपूर द्वितीय, मनरीत कौर तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बैक स्ट्रोक में एलिजा धरटा प्रथम, सच्ची द्वितीय एवं कामाक्षी तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर शिमला जिला स्विमिंग एसोसिएशन जिला महासचिव जगमोहन शर्मा प्रभा कैथल इत्यादि पदाधिकारी एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts