शिमला,12 जून 26 (RHNN) : हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राजेश धर्मानी जी से मुलाकात कर लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति तथा वेतन विसंगतियों, टाइम स्केल, राइडर, 7a के बेनिफिट्स तथा 100% प्रमोशन ऑफ़ द ग्रुप इंस्ट्रक्टर का मुद्दा भी उठाया। यूनियन पदाधिकारियों ने मंत्री जी को विस्तार से बताया कि दो वर्ष की रेगुलर सर्विस के पश्चात भी आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स को वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर्स की तुलना में उचित वेतनमान प्राप्त नहीं हो रहा है।
एवं बहुत समय से ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों के विरुद्ध भी पदोन्नतियां नहीं हुई है तथा इंस्ट्रक्टर से ग्रुप इंस्ट्रक्टर पदोन्नति किए जाने के लिए आरएन्डपी रूल में 100% का प्रावधान किया जाए, यह स्थिति शिक्षकों के मनोबल को प्रभावित कर रही है और तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता पर भी असर डाल सकती है।माननीय मंत्री जी ने इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेने का आश्वासन दिया और कहा कि विभाग इस मुद्दे का समाधान निकालने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।इस प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के राज्य अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव विशाल गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजेव धिमान, शिशि पाल, राजेश रायजादा और लाल सिंह शामिल रहे।यूनियन को आशा है कि सरकार शीघ्र ही इस लंबे समय से लंबित मुद्दे का समाधान कर आईटीआई इंस्ट्रक्टर्स को न्याय दिलाएगी।

