RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

बसंतपुर में तैयार हुए 50 ‘आपदा रक्षक’,

शिमला,12 जून 26 (RHNN) : विकास खंड बसंतपुर में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय ‘आपदा रक्षक–कम्युनिटी फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में 50 सामुदायिक प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में यूएनडीपी के राज्य कार्यक्रम अधिकारी अमित टुटेजा ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित आपदा रक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करेंगे और आपदा के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।ईएसआईटी की सचिव एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मीना वशिष्ट ने कहा कि आपदा प्रबंधन में समुदाय की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण में महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने मॉक ड्रिल, जोखिम पहचान और सामुदायिक कार्ययोजना तैयार करने जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

Related posts