शिमला, 13 जून 26 (RHNN) : शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओपन मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का समापन मंगलवार को हो गया। 10 से 13 जून तक चले इस टूर्नामेंट में U-11, U-13 और U-15 वर्ग के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया।
U-11 बॉयज सिंगल में रिशांक ठाकुर ने सिध्विक वर्मा को 15-4, 15-3 से हराकर खिताब जीता, जबकि गर्ल्स सिंगल में यादवी लिस्ता ने आर्या शर्मा को 17-15, 10-15, 15-8 से मात दी।
U-13 बॉयज सिंगल में मिताक्ष सिंह ठाकुर ने हरिधान ठाकुर को 15-13, 15-13 से हराया, वहीं गर्ल्स सिंगल में ओजस्विनी बांदटा ने जीवा जोगता को 15-9, 15-13 से पराजित किया।
U-15 बॉयज सिंगल में दिवांश शर्मा ने मिताक्ष सिंह ठाकुर को 15-8, 15-13 से हराया, जबकि गर्ल्स सिंगल में वंशिका ने ओजस्विनी बांदटा को 15-5, 13-15, 16-14 से रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।
मिक्स डबल्स में ओजस्विनी बांदटा और दिवांश शर्मा की जोड़ी ने अर्थ रैतका और वंशिका को 15-12, 15-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया।बलवंत झोटा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं जिले में बैडमिंटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करती हैं।इस दौरान बलवंत झोटा,चंद्रशेखर,सुमित धोटा, सन्नी पापटा भी मौजूद रहे

