RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

करीब एक साल से पुलिस को थी आरोपी की तलाश, सुन्नी पुलिस ने नौटीखड्ड के पास से दबोचा

शिमला, 17 अगस्त (rhnn) : पुलिस थाना सुन्नी की टीम ने चोरी के मामलों में करीब एक वर्ष से वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगराज पुत्र जीवानंद, निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को गश्त एवं सुरागबरारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को सवांकर (नौटीखड्ड) के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज अभियोग संख्या 29/2025, दिनांक 1 मई 2025, धारा 331(4) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया। इस मामले में करीब 2 लाख रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने की घटना दर्ज है।

इसके अलावा योगराज पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज अभियोग संख्या 68/2025, दिनांक 25 नवंबर 2025 में भी वांछित था। इस मामले में करीब 1.75 लाख रुपये नकद चोरी किए जाने की घटना सामने आई थी। वहीं, पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 38/2025, दिनांक 11 मई 2025 में भी आरोपी वांछित था। इस मामले में करीब 5 लाख रुपये नकद चोरी किए जाने की घटना दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों मामलों में आरोपी के खिलाफ करीब 8.75 लाख रुपये की संपत्ति एवं नकदी की चोरी से संबंधित मामले सामने आते हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

Related posts