RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

शिमला में खड़ी कार से बैटरी और पेट्रोल चोरी, कबाड़ बीनने वालों पर शक

शिमला, 23 अगस्त (rhnn) : राजधानी में खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। बालूगंज क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार से बैटरी, स्टीयरिंग कवर, पेट्रोल सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने रोज़नामचा में प्रविष्टि दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार कार एचपी52ए-3852 सिविल होटल-खादी बोर्ड के समीप खड़ी थी। रात के समय अज्ञात लोगों ने कार को निशाना बनाया और उसके अंदर से सामान चोरी कर लिया। इस दौरान वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी खड़े वाहनों से सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मौके के आसपास कबाड़ इकट्ठा करने वाले दो लोगों के मिलने के बाद पुलिस की जांच इस दिशा में भी आगे बढ़ रही है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।

Related posts