शिमला, 27 अगस्त (rhnn) : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष रीना शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन पर्व को उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाते हुए जयराम ठाकुर को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रीना शर्मा, प्रेम चौहान, संजू शर्मा, लता शर्मा, मीनाक्षी रंजन, पूनम, बिंदु सूद और सिया सविता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि आपसी स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। विधानसभा परिसर में आयोजित इस आत्मीय आयोजन के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं।

