RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

पत्रकार से धक्का-मुक्की पर मुख्यमंत्री से शिकायत, बोले– मामला मेरे संज्ञान में आया, ऐसा दोबारा नहीं होगा

शिमला, 16 मार्च 26 (RHNN): जनता टीवी के पत्रकार विकास शर्मा के साथ एक पुलिस कर्मी द्वारा कथित धक्का-मुक्की किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रकरण उनके ध्यान में आ गया है और आने वाले समय में इस तरह की घटना नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले को लेकर वह दोपहर तीन बजे एसएसपी शिमला से विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से पुलिस को इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि डीजीपी के आदेशों का हवाला दिए जाने की जो बात सामने आ रही है, उसके बारे में भी संबंधित अधिकारियों से पूछा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले की पूरी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद पत्रकारों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

Related posts