RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

धामी कॉलेज में जरूरतमंदों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर दान

शिमला, 25 जुलाई (rhnn) : रोटरी क्लब की ओर से राजकीय महाविद्यालय धामी को व्हीलचेयर दान की गई। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के आग्रह पर की गई इस पहल का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्राध्यापकों और आगंतुकों को सुविधा प्रदान करना है, जिन्हें चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। रोटरी क्लब ने कहा कि यह पहल जरूरतमंद लोगों के लिए सुविधा के साथ-साथ सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश भी देगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब के डायरेक्टर न्यू जेनरेशन सर्विस रोटेरियन किरण सूद ने विद्यार्थियों को रोटरी इंटरनेशनल के बारे में जानकारी दी और विश्वभर में रोटरी द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता और सेवा करना रोटरी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन हरप्रीत सेम्बी ने व्हीलचेयर दान करने के लिए रोटेरियन रितु शर्मा का आभार जताया। उन्होंने इस अवसर पर रोटेरियन सुरभि करोल, रोटेरियन किरण सूद, रोटेरियन सुनीता ठाकुर और रोटेरियन शिवानी सूद का भी सहयोग के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर महाविद्यालय में जरूरतमंदों के लिए लंबे समय तक उपयोगी साबित होगी और सेवा, करुणा तथा सुगम्यता का प्रतीक बनेगी।

Related posts