RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

मैहली स्कूल में लायंस क्लब ने लगाई एक्वागार्ड प्रणाली, बच्चों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

शिमला, 31 अगस्त (rhnn) : लायंस क्लब शिमला ने सामाजिक सेवा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेहली में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था की है। क्लब की ओर से स्कूल परिसर में 80 लीटर क्षमता वाले स्टोरेज टैंक के साथ एक्वागार्ड वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम स्थापित किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्राचार्य सुमन चंदेल ने लायंस क्लब के सदस्यों का स्वागत किया और इस जनहितकारी पहल के लिए क्लब का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल की सुविधा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। परियोजना के चेयरपर्सन एवं एरिया लीडर लायन इंजीनियर मनमोहन वर्मा ने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत जरूरी है।

लायंस क्लब शिमला समाज के विभिन्न वर्गों के लिए लगातार जनकल्याणकारी गतिविधियां चला रहा है। क्लब सचिव लायन डॉ. दलीप शर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों के हित में सार्थक और स्थायी परियोजनाओं को आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में क्लब के उप-प्रधान लायन इंजीनियर एम.के. शर्मा, जोन चेयरमैन लायन गोपाल कृष्ण वेद, लायन सुभाष अग्रवाल, लायन रवि चंद सूद, लायन प्रो. पी.एस. पंवार, लायन प्रो. राज कुमार जिष्टू, लायन प्रो. सी.एल. सांख्यान और लायन संजीव खन्ना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए लायंस क्लब शिमला का विशेष आभार व्यक्त किया।

Related posts