RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़नारी शक्तिलोकमंच

शिमला की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी कपरेट को ‘आउटस्टैंडिंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026’

शिमला, 19 मार्च 26 (RHNN) : राजधानी शिमला स्थित एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी कपरेट को ‘आउटस्टैंडिंग वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और योगदान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन ICFRE-एचएफआरआई शिमला, हिमाचल प्रदेश औषधीय पादप बोर्ड और आईएसएएचआरडी सोसाइटी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लेकर विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर अपने शोध प्रस्तुत किए।

शिवानी कपरेट को यह सम्मान हनी आधारित सिल्वर नैनो पार्टिकल्स पर किए गए उनके शोध कार्य के लिए मिला है। विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध आधुनिक विज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों के समन्वय का बेहतर उदाहरण है। यह तकनीक चिकित्सा क्षेत्र में विशेष रूप से एंटीबैक्टीरियल और उपचारात्मक गुणों के विकास में उपयोगी साबित हो सकती है। शैक्षणिक उपलब्धियों की बात करें तो शिवानी कपरेट के 11 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम एक पेटेंट भी दर्ज है। कॉलेज प्रशासन ने इसे संस्थान और प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया है। शिवानी कपरेट ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, सहयोगियों और संस्थान को देते हुए भविष्य में भी शोध कार्य जारी रखने की बात कही।

Related posts