RHNN
Uncategorizedट्रेंडिंग न्यूज़लोकमंच

डोडरा क्वार में 2860 भांग के पौधे बरामद, दो मामले दर्ज

शिमला, 27 जुलाई (rhnn) : पुलिस चौकी डोडरा क्वार के तहत पुलिस ने अवैध भांग की खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस टीम गश्त और कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान ग्राम गोसांगू में निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान दो स्थानों पर अवैध रूप से भांग की खेती किए जाने का खुलासा हुआ।

पहले मामले में खसरा नंबर 42 में सूर्य देव निवासी धन्द्रावाड़ी के कब्जे वाली भूमि से 1550 भांग के पौधे पाए गए। इनमें से 1530 पौधों को मौके पर नष्ट कर दिया गया, जबकि 20 पौधे कब्जे में लिए गए। दूसरे मामले में खसरा नंबर 41 में उजेंद्री देवी निवासी धन्द्रावाड़ी की भूमि से 1310 पौधे बरामद हुए। इनमें से 1290 पौधे नष्ट कर दिए गए और 20 पौधों को कब्जे में लिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Related posts